फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड का पासवर्ड पूछकर 51 हजार उड़ाए

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो\ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम ब्राह्मण माजरा निवासी भानु दीक्षित के मोबाइल पर केनरा बैंक के कर्मचारी के नाम से फोन करके एटीएम कार्ड का नंबर पूछ लिया और मिनटों में ही पेटीएम से 51496 रुपये उड़ा लिए। 
विज्ञापन


सरसावा थाना क्षेत्र के ग्राम ब्राह्मण माजरा निवासी भानु दीक्षित ने आरोप लगाया है कि गुरुवार को सुबह लगभग 11 बजे उनके मोबाइल पर एक फोन आया और बताया कि वह केनरा बैंक मुंबई से बोल रहे हैं। उनके द्वारा पिलखनी ब्रांच से एटीएम कार्ड उनके खाते से लिया गया है।

उसे चालू करने के लिए एक्सपायरी डेट और कार्ड नंबर मांगा गया, जो उनके द्वारा बता दिया गया। उसके कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर पैसा निकालने के मैसेज आने शुरू हो गए। तभी उन्होंने बैंक जाकर जानकारी मांगी तो बताया गया कि अलग-अलग 7 बार उनके खाते से पेटीएम द्वारा 51496 रुपये निकाले गए। इस संबंध में भानु दीक्षित ने थाना में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें