फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर को गन प्वाइंट पर लेकर भाभी से गैंगरेप

Mon, 22 Aug 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
rape - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
सहारनपुर बेहट के गंदेवड़-रायपुर रोड पर शनिवार की शाम चार बदमाशों ने देवर-भाभी को रोक लिया। दो बदमाशों ने युवक को गन प्वाइंट पर लिया और दो बदमाश उसकी भाभी को खींचकर बाग में ले गए, जहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


पुलिस के समक्ष पीड़ितों ने तीन बदमाशों को पहचाने का दावा किया। पुलिस ने मामले रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानते हुए रंजिश से भी जोड़ कर जांच कर रही है।

थाना मिर्जापुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला शनिवार शाम करीब 7:30 बजे बेहट से दवाई लेकर अपने देवर के साथ बाइक पर गांव जा रही थी। गंदेवड़ से रायपुर रोड पर तीन किमी आगे दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने पीछे से आकर उन्हें हथियारों से आतंकित कर रोक लिया। 
विज्ञापन


बकौल पीड़ित दो बदमाशों ने युवक को गन प्वाइंट पर ले लिया और दो बदमाश उसकी भाभी को पास ही बाग में खींच ले गए। जहां उन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को किसी वस्तु से सिर में वार कर घायल कर दिया।

 बदमाशों के जाने के बाद पीड़ितों ने थाना मिर्जापुर में सूचना दी, जिसके बाद एसओ मिर्जापुर सरिता सिंह मौके पर पहुंची। पीड़ितों ने तीन बदमाशों को पहचाने का दावा किया।

युवक की तहरीर पर पुलिस ने पहचाने गए आरोपी वाजिद एवं राशिद पुत्रगण जाहिद और सालिम पुत्र सूबेद्दीन निवासी गांव आलमपुर अमादपुर और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें