फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल मांगा तो दुकानदार पर ताना तमंचा

Mon, 28 Mar 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सदर पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना सदर से चंद कदमों की दूरी पर शनिवार रात हकीकत नगर में बेकरी की दुकान पर बाइक पर सवार होकर पहुंचे दो बदमाशों ने पेस्ट्रीज खाने के बाद पैसे मांगने पर दुकानदार पर तमंचा तान दिया।
विज्ञापन


दुकानदार ने तमंचे से बचते हुए शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने दोनों आरोपी पकड़ लिए। दोनों को सदर पुलिस के हवाले किया गया। काफी देर तक थाने पर भी हंगामा किया गया।

पुलिस की ओर से कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद ही लोग शांत हुए। घटना के बाद दी तहरीर में दुकानदार ने तमंचा तानते समय गल्ले से नगदी लूटने के प्रयास का आरोप लगाया गया। 
विज्ञापन


थाना सदर से कुछ ही दूरी पर हकीकत नगर में अंजू सहगल नर्सिंग होम गली के चौक पर शास्त्री नगर निवासी प्रदीप उर्फ सिंह सेतिया की बेकरी की दुकान है। प्रदीप के मुताबिक शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे दुकान पर बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे।

यहां उन्होंने पेस्ट्रीज लेकर खाई। कुछ देर बाद ही दुकान में इधर-उधर ताकझांक करने लगे। इसी बीच, दुकानदार ने पेस्ट्रीज के पैसे मांगे तो एक युवक ने उस पर तमंचा तान दिया जबकि दूसरे ने चाकू निकाल लिया। 

सेतिया का आरोप है कि दोनों ने दुकान का गल्ला लूटने का प्रयास किया। उसके शोर मचाते ही क्षेत्र के पिंकी गुप्ता, अमित त्यागी, शोभित चौधरी, जितेंद्र और कुछ अन्य लोग भी आ गए। भीड़ आते देख दोनों युवक तमंचा लहराते हुए वहां से पैदल ही भागने लगे।

एक युवक को पीछा कर दबोच लिया गया जबकि दूसरे को विश्वकर्मा चौक से पुराने पुल से पकड़ा गया। दोनों की जमकर पिटाई करने के बाद बाइक सहित उन्हें सदर पुलिस को सौंप दिया।

दुकानदार सहित अन्य लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए देर रात साढ़े 11 बजे तक हंगामा करते रहे। पुलिस की ओर से कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर लोग यहां से वापस लौटे। 

थाना सदर प्रभारी एसके दुबे ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में कोतवाली देहात क्षेत्र के शेखपुरा कदीम गांव निवासी सोनू उर्फ सावेज पुत्र मुकर्रम कुरैशी और नदीम पुत्र मुस्तकीम हैं। उनके खिलाफ लूट के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें