फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया से बना रहा था शराब, दबोचा

Wed, 23 Nov 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट
विज्ञापन
बेहट पुलिस की हिरासत में यूरिया से शराब तैयार करने का आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने हरिपुर गांव में छापा मारकर यूरिया खाद एवं अन्य केमिकलों से शराब तैयार करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस को 40 बोतल एवं 20 पव्वे बरामद हुए। 
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी आरएन यादव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव हरिपुर में विजयपाल कश्यप बड़े पैमाने पर यूरिया एवं अन्य खतरनाक  केमिकलों से शराब बनाकर उन्हें बोतलों एवं पव्वों में भरकर अवैध तरीके से छपवाए गए शादी लाल डिस्टलरी एवं हरियाणा के जुगनी मार्का के रेपर लगाकर बेच रहा है।

पुलिस ने मंगलवार की सुबह विजयपाल के यहां छापा मारकर उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। मौके से 40 बोतलें एवं 20 पव्वे शराब के भरे हुए मिले। जबकि 24 पव्वे एवं 5 बोतलें खाली, शादी लाल डिस्टलरी के रेपर, 500 ग्राम यूरिया बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि आरोपी काफी समय से शराब बनाकर उसकी बिक्री कर रहा था। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


मात्र 30 रुपये में बेचता था मिलावटी शराब का पव्वा 
बेहट।  विजयपाल कश्यप हरियाणा से सस्ती शराब खरीदकर लाने के बाद उसकी नशा करने की क्षमता बढ़ाने के साथ ही उसे हरियाण मार्का से यूपी मार्का में बदलने के लिए पव्वों में भरकर उस पर अवैध तरीके से छपवाएं गए शादी लाल डिस्टलरी के फाइटर ब्रांड के रेपर चिपकाकर बेचता था।

फाइटर ब्रांड का पव्वा यूपी के ठेकों पर 50 रुपये का मिलता है, जबकि विजयपाल इसी ब्रांड का पव्वा तैयार गांवों में तीस रुपये का बेच रहा था। 20 रुपये के लालच में ग्रामीण उससे यूरिया से तैयार की जाने वाली जानलेवा शराब खरीदकर पी रहे थे। 

स्वास्थ्य के लिए खतरनाक मिलावटी शराब 
बेहट। यूरिया से तैयार की जाने वाली शराब शरीर के लिए बेहद खतरनाक होती है। यह शरीर अंगों को तेजी से डैमेज करती है। प्रभारी चिकित्साधिकारी साढ़ौली कदीम डॉ. नितिन कंड़वाल ने बताया कि यूरिया से तैयार की जाने वाली शराब का सेवन पेट में अल्सर पैदा करता है, जिससे लीवर डैमेज हो जाता है और खाना पचाने की क्षमता खत्म हो जाती है। लगातार सेवन से दो से तीन महीने में शरीर के कई अंग डैमेज होने लगते हैं। आदमी धीरे धीरे मौत के मुंह में समा जाता है। 

80 लीटर कच्ची शराब पकड़ी
सहारनपुर। ग्राम कोलकी में पुलिस ने छापा मारकर 80 लीटर कच्ची शराब बरामद कर ली है। जबकि लाहन को नष्ट कराया तथा शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने मंगलवार को ग्राम कोलकी में रोहताश के मकान पर छापा मारा। पुलिस ने घेराबंदी कर मकान मालिक रोहताश को गिरफ्तार कर उसके घर से 80 लीटर कच्ची शराब पकड़ी एवं लाहन को नष्ट कराया। उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें