फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम से तीन हजार लीटर अल्कोहल बरामद

Wed, 23 Nov 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आबकारी विभाग ने एक गोदाम में छापा मारकर करीब तीन हजार लीटर अल्कोहल और कच्ची शराब बनाने के उपकरण सहित एक पिकअप बरामद की है। इस दौरान तीन युवकों को भी पकड़ा गया है। यह लोग लंबे समय से कच्ची शराब के धंधे में लिप्त थे।
विज्ञापन


मंगलवार देर शाम जिला आबकारी के निर्देश पर आबकारी इंस्पेक्टर एनएस मर्तोलिया के नेतृत्व में आबकारी टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम रामजीवनपुर नंबर एक में स्थित एक कबाड़ के गोदाम में छापा मारा। छापे के दौरान करीब 3000 लीटर अल्कोहल, शराब बनाने के उपकरण और एक पिकअप को बरामद कर तीन युवकों को दबोचा गया। टीम को देखकर कच्ची शराब में लिप्त युवक भागने में सफल हो गए। आबकारी इंस्पेक्टर मर्तोलिया ने बताया कि पकड़े गए एल्कोहल से काफी मात्रा में कच्ची शराब बनाई जा सकती है। 

गोदाम स्वामी की जानकारी ली जा रही है उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना था कि यहां पर काफी समय से कच्ची शराब बनाने का धंधा चल रहा था और यहां से शराब माफिया क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भारी संख्या में शराब की आपूर्ति कर रहे थे। इस टीम में जगदीश कुमार, संजय बोरल, हरीश पंत, ओम सिंह राठौर, विष्णु थापा, जितेन्द्र कुमार, प्रमोद कुमार, जोनी कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें