फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा पर तेजाब डालने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। चिलकाना रोड पर हाईस्कूल की छात्रा पर स्कूल जाते समय तेजाब फेंकने के दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है। वहीं, घायल छात्रा को उपचार के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली पुलिस को बुधवार रात छात्रा पर तेजाब फेंकने के दूसरे आरोपी के चिलकाना अड्डे पर होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर मोहल्ला शमादार निवासी कासिफ को गिरफ्तार कर लिया। देहात कोतवाली प्रभारी पवन कुमार चौधरी ने बताया कि तेजाब फेंकने की वारदात करने में आसिफ के साथ कासिफ ही बाइक पर बैठा हुआ था। हालांकि दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आसिफ के साथ शोएब का नाम शामिल था, कासिफ का नाम शामिल नहीं था। लेकिन मंडी कोतवाली द्वारा गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी आसिफ से पूछताछ में कासिफ का नाम सामने आया। पुलिस ने कासिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि तीसरा आरोपी शोएब अभी फरार चल रहा है। पवन चौधरी ने बताया कि शोएब भी पीछे-पीछे दूसरी बाइक पर चल रहा था।
कासिफ चला रहा था बाइक, आसिफ ने डाला तेजाब
देहात कोतवाली प्रभारी पवन कुमार चौधरी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बुधवार को जब छात्रा स्कूटी से स्कूल जा रही थी। उस समय आसिफ अपनी मोटरसाइकिल पर कासिफ को साथ लेकर छात्रा का पीछा करने लगा। इसी दौरान आसिफ ने अपनी बाइक कासिफ को दे दी और खुद पीछे बैठ गया। उनके साथ शोएब भी दूसरी बाइक पर पीछे-पीछे चल रहा था। कासिफ बाइक लेकर जैसे ही छात्रा के नजदीक पहुंचा आसिफ ने दात्रा पर तेजाब फेंक दिया। इस षड्यंत्र में शोएब भी शामिल रहा।
विज्ञापन

छात्रा को मेरठ रेफर किया गया
देहात कोतवाली प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि छात्रा की आंख में तेजाब डलने से संक्रमण हो गया था। चिकित्सकों ने संक्रमण की स्थिति को देखते हुए छात्रा को मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। छात्रा के परिजन छात्रा को लेकर मेरठ अस्पताल के लिए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें