फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के मकान में घुसे बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी के मकान में घुसे बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद
विज्ञापन

बेहट। तीन बदमाशों ने शनिवार की आधी रात के बाद कोतवाली के सामने गांधी चौक में स्थित एक व्यापारी के मकान में घुसकर लूटपाट का प्रयास किया, हालांकि बदमाश व्यापारी के लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग करने पर भाग खड़े हुए। बदमाश व्यापारी की दुकान खंगालते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। बदमाशों के जाने के बाद व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। घटना की तहरीर व्यापारी द्वारा कोतवाली में दे दी गई है।
विज्ञापन

रात दो बजे के बाद तीन बदमाश कोतवाली के गेट के सामने मुश्किल से 50 मीटर की दूरी पर स्थित गारमेंट्स व्यापारी उमेश राजदेव के मकान में घुस गए। बदमाश बराबर वाले मकान की छत से व्यापारी के मकान की छत पर पहुंचे और यहां छत पर बने कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखा सामान खंगाला। व्यापारी ने बताया कि जब यहां से कुछ नहीं मिला, तो बदमाश ने नीचे जा रही सीढ़ियों पर बनी मम्मटी के रोशनदान में लगी लोहे की एंगल को तोड़कर अंदर पहुंचे और मकान में दाखिल होकर सबसे नीचे के पोर्शन में पहुंचकर दुकान तक जा पहुंचे। दुकान को खंगालते समय बदमाशों की करतूत सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जब बदमाशों को दुकान के अंदर कुछ नहीं मिला तो वह ऊपर के पोर्शन में पहुंचे। आहट सुनकर व्यापारी की आंख खुल गई। व्यापारी बच्चों के कमरे में एक बदमाश को खड़ा देखकर छिप कर खड़ा हो गया। जैसे ही बदमाश कमरे से निकल कर लॉबी से होते हुए ऊपर सीढ़ियों पर चढ़ने लगे, तो व्यापारी ने उन पर अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर कर दिया। फायर होते ही बदमाश छत की तरफ भाग निकले। इसके बाद व्यापारी ने अपने पड़ोसियों को फोन कर सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जब तक पड़ोसी और पुलिस मौके पर पहुंची बदमाश भाग चुके थे। पुलिस घटना की जांच कर वापस लौट गई। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज एवं घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। उधर, कोतवाली प्रभारी छोटे सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें