युवक से मारपीट कर मांगी दस लाख की रंगदारी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी में युवक के ऑफिस में घुसकर कई लोगों ने उससे मारपीट करते हुए दस लाख की रंगदारी की मांगी गई। रंगदारी नहीं देने पर आरोपी उसे उसे हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के निवासी अतुल कुच्छल ने तहरीर देकर बताया कि वह शनिवार को अपने ऑफिस में बैठा था। इसी दौरान पांच-छह युवक ऑफिस में घुसे और अतुल के साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने उससे दस लाख रुपये की रंगदारी की मांग करते हुए रुपये नहीं देने पर हत्या की धमकी दे डाली और फरार हो गए। पीड़ित ने एक आरोपी को नामजद करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाने के साथ ही कार्रवाई की भी मांग की है।
चोरी की कार समेत दबोचा युवक
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने शहर के शिवचौक से चेकिंग के दौरान युवक को चोरी की कार के साथ गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान के अनुुसार, पकड़ा गया युवक मेरठ के फलावदा थाना क्षेत्र के गांव महलका निवासी फिरोज है, जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। उधर, पुलिस ने गांव निराना निवासी कादिर को भी साइकिल चोरी करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। उसे भी एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।