बेहट (सहारनपुर)। जमीन पर कब्जे को लेकर थाना मिर्जापुर के कस्बागढ़ गांव में दो पक्षों में संघर्ष हो गया, जिसमें दोनों पक्षों से तीन महिलाओं समेत 10 लोग घायल हुए है। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए बेहट सीएचसी लेकर आई। दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप लगा रहे थे।
थाना मिर्जापुर क्षेत्र के कस्बागढ़ गांव निवासी जयपाल और कृष्णपाल में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार की शाम जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया, जिसमें जयपाल व तेजपाल पुत्रगण गीताराम, कुलदीप पुत्र अजमेर सिंह, शीशराम व अरविंद पुत्रगण जयपाल एवं रूबी पुत्री तेजपाल, जबकि दूसरे पक्ष से मिंटू व संजय पुत्रगण कृष्णपाल, खेमता पत्नी संजय, राजकुमार पत्नी कृष्णपाल घायल हो गए। सूचना मिलने पर 100 नंबर एवं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के घायलों को थाने लेकर पहुंची और यहां से लिखा-पढ़ी के बाद उनकों बेहट सीएचसी में उपचार के लिए लाया गया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी-डंड़ों और धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप लगा रहे थे। थाना प्रभारी योगेश शर्मा ने बताया, कि दोनों पक्षों के लोग घायल हुए है। तहरीर मिलने पर दोनों पक्षों पर कार्रवाई की जाएगी।