फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर ई-रिक्शा लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर ई-रिक्शा लूटी
विज्ञापन

सहारनपुर। सवारी बनकर ई-रिक्शा में बैठे दो बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। उसके बेसुध होते ही वे ई-रिक्शा लूटकर फरार हो गए। होश में आने पर घटना की सूचना पुलिस को दी।
थाना कुतुबशेर के मोहल्ला शिराजान निवासी आशु सोमवार रात को नुमाइश कैंप से लौट रहा था। तभी दो युवकों ने उसे रोका और सवारी बनकर बैठ गए। चलने से पहले आशु से आरोपियों ने कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए रुकने के लिए कहा। उन्होंने आशु को भी कोल्ड ड्रिंक पीने को दे दी। कोल्ड ड्रिंक पीने के कुछ देर बाद ही आशु बेसुध हो गया। बदमाश आशु को जनकपुरी थाना क्षेत्र के गांव खुर्द में सड़क किनारे फेंक कर रिक्शा लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर आशु ने खुद को क्षेत्र के खुर्द गांव में एक चाय वाले की दुकान पर पाया। चाय वाले ने बताया कि वह पास ही बेहोश पड़ा था जिस पर वह उसे अपनी दुकान पर ले आया। आशु ने बताया कि जब वह दोनों को नुमाइश कैंप से लेकर चला तो रास्ते में दोनों ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला उसकी ई रिक्शा लूट लिया। खुर्द गांव तक कैसे पहुंचा, यह भी उसे पता नहीं है। आशु ने इस मामले में थाना जनकपुरी में तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें