फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)। नागल थाना क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर बाद तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम पर भेज दिया जबकि स्कार्पियो को चालक सहित पकड़ लिया।
विज्ञापन

देवबंद के गांव थीतकी निवासी 18 वर्षीय विशाल पुत्र धर्मपाल अपनी रिश्तेदारी में बसेड़ा गांव में पोकीन पुत्र राजबीर के यहां आया हुआ था। दोपहर बाद वे बाइक पर बस स्टैंड आने के लिए घर से चले। जैसे ही वे हाईवे पर चढ़े तो नागल की तरफ से आ रही स्कार्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को स्कार्पियो सवार ही लेकर नागल सीएचसी पहुंचे। जहां विशाल को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरते हुए उसे पीएम पर भेज दिया। गाड़ी को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया। मृतक ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। उधर एसओ ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें