पुलिस ने तीन बदमाश दबोचे
तीतरों। बहलोलपुर चौराहे पर के पास पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक चोरी की बाइक, तीन तमंचे बरामद किए हैं।
पुलिस नानौता-गंगोह मार्ग पर बहलोलपुर चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी समय एक बाइक तीन सवार बदमाश गांव संगाठेड़ा की ओर से तेजी से आए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने अपनी बाइक और तेजी से दौड़ा ली। पुलिस ने उनका पीछा किया तो एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और आरोपियों को घेर लिया। तीनों आरोपी बाइक छोड़ कर भागने लगे पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। आरोपियों ने अपना नाम नोमान, हुसैन तथा जिंदा निवासी गांव सांगाठेड़ा थाना गंगोह बताया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक शिकार गन, दो तमंचे, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी कर रही है।