नानौता (सहारनपुर)। चारा लेने जा रहे भैंसा बोगी चालक व बाइक सवारों के बीच साइड को लेकर हुए विवाद में दोनो पक्षों एक-एक युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। मामला अलग-अलग संप्रदाय के लोगों से जुड़ा होने के चलते तनाव की स्थिति बनी है।
रविवार की शाम करीब 5:30 बजे नगर मोहल्ला कानूनगोयान निवासी विपिन सैनी अपने भैंसा बोगी द्वारा खेत से पशुओं के लिए चारा लेने जा रहा था। नगर के भारी अड्डा स्थित रूहाडे़ पुल के पास नगर के गुजरों वाली मस्जिद निवासी मुकर्रम अपने बहनोई इरफान पुत्र मीर हसन निवासी खुड़ा कुरतान जिला शामली बाइक द्वारा वहां से गुजर रहे थे। इसी बीच साइड लेने को दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके चलते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। विपिन ने मोबाइल पर अपने परिजनों को झगड़े के संबंध में जानकारी दी। इसके चलते विपिन के परिजन वहा पहुंच गए ओर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस संघर्ष में विपिन व मुकर्रम घायल हो गए। सूचना पर गांव में पुलिस पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जब दोनों पक्ष थाने पर पहुंचे तो वहां भी उनमें कहा सुनी हुई।
थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने बताया तहरीर आने पर मामले की जांच की कर कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों की ओर से तहरीर थाने पर नहीं दी गई थी।