फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों के बीच मांस फेंका, भड़के कांवड़िए

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अंबाला रोड पर जा रहे कांवड़ियों के रास्ते में मांस के टुकडे़ फेंक दिए गए। जिस पर कांवड़िए भड़क उठे। कांवड़ियों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी प्रकार पहुंचकर मामला संभाला।
विज्ञापन

सोमवार की शाम को थाना कुतुबशेर क्षेत्र में अंबाला रोड पर जा रहे कांवड़ियों के बीच असामाजिक तत्वों ने मांस के टुकड़े फेंक दिए। मांस के टुकड़े बीच में आकर गिरते देख कांवड़िये भड़क उठे। सड़क पर हंगामा शुरू हो गया। जिससे तनाव की स्थिति पैदा हो गई। कुछ ही देर में कांवड़ियों की भीड़ लग गई और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। अधिकारी मौके पर पहुंचे और कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया। लगभग साढ़े आठ बजे तक हंगामा होता रहा। पुलिस ने तुरंत ही कर्मचारियों से सड़क की सफाई कराई। अधिकारियों ने आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी प्रकार कांवड़ियों को शांत किया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र दास का कहना है कि एक व्यक्ति बाइक पर मीट लेकर जा रहा था। उसके हाथ से मीट का पॉलीथिन छूट गया और मीट सड़क पर फैल गया था। कुछ लोगों ने आपत्ति की थी। लेकिन उन्होंने मौके पर पहुंचकर सफाई करवा दी है। मामला शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें