फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह से लापता मदरसा छात्र, अब कराई गुमशुदगी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। मोहल्ला पठानपुरा स्थित मदरसे में पढ़ने वाला छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। हैरत कि बात है कि मदरसा प्रबंधक ने लगभग तीन माह के बाद उसकी गुमशुदगी की बाबत कोतवाली पुलिस को जानकारी दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला पठानपुरा स्थित मदरसा अशरफ-उल-उलूम के प्रबंधक वलीउर्रहमान ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह विगत 7 मार्च को अपने घर बंगाल गया हुआ था। 31 मार्च को जब वह लौटा तो उसे पता चला कि मदरसे में पढ़ने वाला बंगाल निवासी छात्र अली असगर शाह (14) पिछले काफी समय से गायब है। उसकी तलाश की गई, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं लगा। बाद में उसके भाई को भी फोन द्वारा सूचना दी गई, लेकिन वहां से भी जानकारी मिली कि वह घर नहीं पहुंचा। पुलिस ने वलीउर्रहमान की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज करते हुए छात्र की तलाश शुरू कर दी है।
उधर, पुलिस ने करीब एक सप्ताह पूर्व मोहल्ला गुज्जरवाड़ा में हुए झगड़े के मामले में फरार चल रहे छपार मुजफ्फरनगर निवासी सेठपाल को गिरफ्तार कर चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें