फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन-दहाड़े कैशियर से लूट का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शारदानगर पुल पर विद्युत निगम के कैशियर से बाइक पर आए तीन युवकों ने तीन लाख की नगदी से भरा बैग लूटने का प्रयास किया। लूट में विफल रहने पर युवकों ने कैशियर के सिर में डंडा उसे घायल कर दिया और फरार हो गए। कैशियर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गंगोह रोड स्थित मानकमऊ विद्युत सब स्टेशन पर उदय भान कैशियर है। उदय भान ने बताया कि बुधवार की शाम चार बजे वह बाइक पर तीन लाख की नगदी से भरा बैग लेकर कैश घंटाघर स्थित बिजली घर पर जमा कराने जा रहा था। मोहल्ला शारदानगर से होते हुए जब पुल पर चढ़ा तो पीछे से बाइक पर आए तीन युवकों ने उसे रोकने का प्रयास किया। युवक बोले कि तू पीछे झगड़ा करके आया है। उसने जब बाइक नहीं रोकी तो युवकों ने उसके सिर में डंडा मार दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गया। मौके पर लोगों को एकत्र होता देखकर युवक बाइक से अंबाला रोड की तरफ फरार हो गए। लोगों ने कैशियर को जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। सूचना पर थाना कुतुबशेर पुलिस अस्पताल पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली। थाना कुतुबशेर पुलिस घटना कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में होना बता रही है। घटना को लेकर दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी है। हालांकि पीड़ित का कहना है कि हमला करने वालों ने उनसे बैग छीनने का कोई प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें