फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की हत्या मामले का पर्दाफाश

विज्ञापन
कोपागंज थाने पर ओबैदुल्ला को मारने वाले युवक की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ करते एएसपी शैलेन्द्र श्रीवास्तव। - फोटो : mau
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कुर्थी जाफरपुर गांव के पास हत्या कर फेंकी गई किशोर की लाश की घटना में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी होने पर पुलिस ने बुधवार को मामले का खुलासा किया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी दस लाख रुपये फिरौती वसूलने के चक्कर में किशोर ओबैदुल्लाह को बहला फुसलाकर ईंट भट्ठे पर ले गया था और रस्सी से गला कस कर उसकी हत्या कर फरार हो गया था। सर्विलांस से आरोपी की लोकेशन लेकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


 आरोपी अजीज उर्फ हिसामुद्दीन के पकड़े जाने पर अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को कोपागंज थाने पहुंचकर घटना का खुलासा किया। बताया कि मृत किशोर के पिता कपड़े के अच्छे कारोबारी है। इसके चलते आरोपी ने दस लाख रुपये की फिरौती वसूलने के चक्कर में ओबैदुल्लाह को ईंट भट्ठे पर बंधक बनाया और उसके पिता को फोन मिलाया। लेकिन संयोग से पिता का फोन उठा नहीं। इसके बाद आरोपी अजीज घबरा गया। सोचा यदि वह ओबैदुल्लाह को छोड़ता है तो घर जाकर वह सबको पूरी घटना बता देगा। इसी उहापोह में उसने नायलान की रस्सी से ओबैदुल्लाह का गला घोट उसकी हत्या कर दी और शव को छोड़कर फरार हो गया।

चूंकि किशोर के साथ अंतिम बार अजीज देखा गया था, इस अधार पर परिवार के सदस्यो ने उसे आरोपित करते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी के फरार होने से पुलिस का शक यकीन में बदल गया। सर्विलांस से आरोपी का लोकेशन ट्रेस होने पर पुलिस ने उसे बुधवार को  कोतवाली के मुंशीपुरा स्थित पुल के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी अजीज ने बताया की वह हैदराबाद में एक होटल में खाना बनाने का कार्य करता था। घटना के चार दिन पहले वह ईद का त्यौहार मनाने घर आया था। इसी बीच उसके मन में दस लाख रुपये कमाने की धुन सवार हुई और उसने ओबैदुल्लाह की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें