फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के नाम पर पैसे हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सदर कोतवाल क्षेत्र में प्लाट का सौदा कर पिता-पुत्र पर 20 लाख से अधिक रुपये हड़प किए जाने का एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है। उसने आरोपियों पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के पेपर मिल रोड स्थित बृजेश नगर निवासी योगेश ने आरोप लगाया कि देहात कोतवाली के दाबकी जुनारदार निवासी साफेद से उनके तीन प्लाट खरीदने का सौदा तय किया था, जिसमें साफेद ने उससे प्लाटों का सौदा तय कर 20.70 लाख लेकर उसे रसीद भी दी। लेकिन बाद में प्लाटों का बैनामा उसके नाम नहीं किया। आरोप है कि जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो साफेद और उसके पिता रिजवान ने उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर अब सदर कोतवाली में आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट व धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें