फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की डायल-100 गाड़ी की चपेट में आकर बुजुर्ग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। सुबह के समय सड़क पर टहल रहा एक बुजुर्ग पुलिस की डायल-100 गाड़ी की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गया। लोगों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से नाजुक हालत के चलते उसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शिक्षक नगर निवासी जितेंद्र (65) हर रोज की तरह मंगलवार सुबह भी सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर टहलने गए थे। वापस लौटते समय जब जितेंद्र सांईधाम मंदिर के समीप पहुंचे तो तेज गति से आ रही पुलिस की डायल-100 गाड़ी की चपेट में आ गए। जितेंद्र काफी देरतक सड़क पर पड़े रहे, लेकिन आरोपी पुलिसकर्मियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती नहीं कराया। कुछ देर के बाद सैनपुर के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और बुजुर्ग को सुभाष चौक स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से जितेंद्र को हायर सेेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, घटना में पुलिसकर्मियों द्वारा बरती गई लापरवाही को लेकर लोगों में भारी रोष है। सीओ सिद्धार्थ सिंह ने घटना के प्रति अनभिज्ञता जताई है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें