फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देकर महिला से 20 हजार छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
लिफ्ट देकर कार सवार ने महिला से 20 हजार छीने
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। कोतवाली के सामने एक महिला से कार चालक ने 20 हजार रुपये की नगदी छीन ली। महिला के अनुसार उसके शोर मचाने पर कुछ बाइक सवार लोगों ने कार का पीछा भी किया। लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

छोटी माजरी गाड़ान निवासी रुखसाना पत्नी लुकमान सोमवार दोपहर करीब एक बजे अपने मायके खुशहालपुर जाने के लिए बस स्टैंड पर पहुंची तो अचानक एक कार उसके पास आकर रुकी। रूखसाना के मुताबिक कार चालक ने उसे खुशहालपुर जाने की बात कहते हुए बैठा लिया। आरोप है कि कोतवाली पहुंचने पर उससे 20 हजार रुपये छीन लिए गए। इसके बाद उसे कार से नीचे उतारकर कार को दौड़ा लिया। उसके शोर मचाने पर कुछ बाइक सवार लोगों ने उसका पीछा भी किया। लेकिन वह हाथ नहीं आया। उधर, कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह का कहना है, कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें