फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अकेली महिला को देख तमंचा दिखा रेप किया

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनौती (सहारनपुर)। मय्यत में गए परिवार के सदस्यों की गैर मौजूदगी में घर में अकेली महिला को देखकर पड़ोसी युवक ने तमंचे के बल पर बलात्कार किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। सूचना पर परिजन भी पहुंचे। इसके बाद पीड़िता परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

गंगोह कोतवाली के एक गांव निवासी महिला बुधवार की सुबह कोतवाली पहुंची। उसने तहरीर देते हुए बताया की मंगलवार को उसके परिवार के सभी सदस्य रिश्तेदारी में हुई मौत में शामिल होने के लिए गए थे। वह घर में अकेली आंगन में सो रही थी। बुधवार की तड़के करीब तीन बजे पड़ोसी युवक उसके घर में घुस गया और उसकी चादर खींचकर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। जब उसने उसका विरोध किया तो उसने उस पर तमंचा तान लिया और आतंकित करते हुए उसके साथ रेप किया। उसके जाने के बाद उसने शोर मचाया तो पड़ोसी पहुंचे। इसकी सूचना मौत में शामिल होने गए परिजनों को दी गई। परिजन जनाजे को बीच में ही छोड़ गांव पहुंचे और पीड़ित महिला को लेकर कोतवाली आए।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। यदि घटना सही पाई जाती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें