सहारनपुर में काफी समय से फरार चल रहे 76 वांछितों एवं वारंटियों को पुलिस ने तीन दिन में ही विशेष अभियान चलाकर दबोच लिया। पुलिस की कार्रवाई से जिले भर में हड़कंप मचा हुआ है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को विशेष अभियान चलाकर फरार चल रहे वारंटी एवं वांछितों की धरपकड़ के निर्देश दिए। पुलिस ने 16 से लेकर 18 नवंबर तक ताबड़तोड़ दबिशें दी।
पुलिस ने अभियान चलाकर पूरे जिले में 12 वांछित एवं 64 वारंटियों को धर दबोचा। जिनमें कोतवाली नगर पुलिस द्वारा वांछित 3, थाना मंडी द्वारा वांछित 2, वारंटी 3, थाना कुतुबशेर द्वारा वांछित 1 व वारंटी 1, थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा वांछित 1 व वारंटी 1, जनकपुरी पुलिस द्वारा वांछित 3,
कोतवाली देहात पुलिस द्वारा वारंटी 2, रामपुर पुलिस द्वारा वांछित 5 व वारंटी 1, गागलहेडी पुलिस द्वारा वांछित 4 व वारंटी 2, चिलकाना पुलिस द्वारा वांछित 5, देवबंद पुलिस द्वारा वांछित 5 व वारंटी 1, नागल पुलिस द्वारा वांछित 2 व वारंटी 4, बड़गांव पुलिस द्वारा वांछित 1 व वारंटी 2, नानौता पुलिस
द्रारा वांछित 12 व वारंटी 1, नकुड़ पुलिस द्वारा वांछित 1, गंगोह पुलिस द्वारा वांछित 9, सरसावा पुलिस द्वारा वांछित 1, बेहट पुलिस द्वारा वांछित 4 व वारंटी 1, मिर्जापुर पुलिस द्वारा वांछित 2 व वारंटी 7, बिहारीगढ पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त 1 व वारंटी 1, फतेहपुर पुलिस द्वारा वांछित 1 व वारंटी 1 गिरफ्तार किए गए। एसएसपी मनोज तिवारी ने कहा कि अभी कुछ और वारंटी एवं वांछित फरार चल रहे हैं। जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।