फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बाइक चोर गिरफ्तार, तीन बाइक, तमंचा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। पुलिस ने तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर नगर क्षेत्र से चुराई गई भाजपा नेता की बाइक सहित तीन बाइक बरामद की है। आरोपियों के पास से देशी तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीनों का चालान किया है।
विज्ञापन

बता दें कि तीन दिन पूर्व नगर से दो भाजपा नेताओं सहित चार लोगों की बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने मोहल्ला कानून गोयान निवासी प्रतीक पुत्र राकेश गोयल, मोहल्ला छत्ता निवासी रजत गर्ग पुत्र पवन गर्ग, मोहल्ला अशरफअली निवासी ताहिर पुत्र हमीद एवं मोहल्ला सैय्यदान निवासी शरीफ पुत्र हनीफ की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। रविवार को कोतवाली में आयोजित प्रेस वार्ता में सीओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने धलापड़ा चौकी पर चेकिंग के दौरान एक बाइक पर आ रहे तीन लोगों मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिया। पूछताछ में बाइक चोरी की होने का खुलासा हुआ। आरोपियों को कोतवाली लाकर पूछताछ की गई। इसके बाद उनकी निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से दो और बाइक बरामद हुई। अभी प्रतीक गोयल वाली बाइक नही मिल सकी है, पुलिस चौथी बाइक की भी तलाश में लगी है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए एक आरोपी से देशी तमंचा एवं दो कारतूस भी बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार आरोपियों में शामली के झिंझाना निवासी असलम पुत्र वाजिद, रिजवान पुत्र दिलशाद एवं गंगोह के गणेश चौक निवासी बिजेंद्र पुत्र पवन शामिल हैं। सीओ ने बताया कि आरोपी रिजवान पर पहले भी तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें