फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड का क्लोन बना निकाले डेढ़ लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। किसान सहकारी चीनी मिल के कर्मचारी के पीएनबी एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर डेढ़ लाख रुपये खाते से निकाल लिए गए। जानकारी होने पर पीड़ित कर्मचारी ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं।
विज्ञापन

नानौता स्थित किसान सहकारी चीनी मिल में सुरेंद्र कुमार पुत्र विक्रम सिंह कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। पीड़ित के मुताबिक 14 जनवरी को उसके द्वारा नानौता स्थित पीएनबी पांडुखेड़ी के एटीएम में 10 हजार रुपये निकालने के लिए पहुंचा था, लेकिन किसी कारण से एटीएम मशीन से रुपये नहीं निकल सके। इस दौरान दो युवकों ने रुपये निकालने के बहाने उसका कार्ड लिया फिर वापस भी कर दिया। इसके बाद 15 से 17 जनवरी के बीच सुरेंद्र के खाते से डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए गए। यह रुपया नई दिल्ली स्थित आदर्श नगर व हरियाणा के नरवाना से एटीएम के जरिए दूसरे खातों में ट्रांसफर किए गए। इसमें दिल्ली से ट्रांसफर किए गए रुपये देहरादून स्थित एक युवक के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। इस संबंध में बैंक की सीसीटीवी फुटेज निकलवाने पर देखा गया कि दो युवक लगातार उसके संपर्क में थे और उसके एटीएम कार्ड से कुछ पढ़ कर नोट कर रहे थे। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें