फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बारातियों में जमकर चले लात-घूंसे

विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बड़गांव। बारात में डांस करने को लेकर नशे में धुत बाराती आपस में ही भिड़ गए। बारातियों में जमकर लात घूंसे चले, जिसे देख शादी समारोह में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इससे पहले की पुलिस पहुंचती हुड़दंग कर रहे बाराती मौके से फरार हो गए। पूछताछ करने के बाद पुलिस लौट गई।
विज्ञापन


सोमवार को बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव बडूली माजरा में थाना रामपुर मनिहारान के गांव नन्दपुर से बारात आई हुई थी। शादी समारोह का कार्यक्रम जोर शोर से चल रहा था। बाराती डीजे डांस कर कर रहे थे। अचानक ही डांस करने को लेकर बारातियों में आपस में भिड़ंत हो गई। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। किसी ग्रामीण ने बारातियों को आपस में भिड़ते देख पुलिस को टेलीफोन कर यह सूचना दे दी। इसकी भनक बारातियों को भी लग गई। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती बाराती फरार हो गये। उसके बाद गांव वालों ने बारात को भी विदा कर दिया। थाना प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि उन्हें शराब के नशे में कुछ बारातियों के आपस में भिड़ने की सूचना मिली थी। जब तक वह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तब तक वहां से बारात ही विदा हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें