फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उस्मान हत्याकांड: फरार बदमाशों के ईद-गिर्द घूम रही है शक की सुई

विज्ञापन
विज्ञापन
उस्मान हत्याकांड: फरार बदमाशों के ईद-गिर्द घूम रही है शक की सुई
विज्ञापन

सहारनपुर। दुमझेड़ी के उस्मान की अपहरण के बाद हुई हत्या के मामले में पुलिस की शक की सुंई बड़गांव के स्कूल संचालक सुभाष हत्याकांड में फरार आरोपियों के ईद-गिर्द घूम रही है। पुलिस ने खुलासे के समय दावा किया था कि फरार दो आरोपी यूपी छोड़ चुके है, मगर जिले में उनकी उपस्थिति ने पुलिस के नेटवर्क को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन

सरसावा में दुमझेड़ी के उस्मान और उसके साथी अरशद का नकाबपोश बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। उनकी रिहाई के बदले फिरौती मांगी गई थी। रकम वसूलने के बजाए बदमाश उस्मान की हत्या कर फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को पकड़ा था, जिससे पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। उस्मान की हत्या भी उसी तरह अपहरण के बाद की गई, जैसे बड़गांव के स्कूल संचालक सुभाष राणा की हत्या हुई थी। उस्मान हत्याकांड में पुलिस की जांच भी अब सुभाष राणा की हत्या में फरार बदमाशों के ईद-गिर्द घूम रही है। दरअसल पुलिस ने प्रबंधक सुभाष राणा की हत्या का खुलासा करते हुए दो आरोपियों अजय निवासी रेता नगला, थाना छपार मुजफ्फरनगर और अकरम निवासी मोहल्ला नाजीपुरा, नगर कोतवाली मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया था। उस समय दावा किया था कि उनके दो साथी ओमपाल निवासी हसनपुर लुहारी थानाभवन शामली और विक्की निवासी जलालाबाद थानाभवन शामली क्षेत्र ही नहीं प्रदेश को ही छोड़कर भाग गए हैं। उस्मान हत्याकांड ने पुलिस के इस दावे की हवा निकाल दी। उस्मान हत्याकांड में भी पुलिस की जांच सुभाष हत्याकांड को अंजाम देने वाले गैंग के इर्द-गिर्द घूमने लगी है। हालांकि एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल का कहना है कि मामले में पकड़े गए संदिग्ध व्यक्ति से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। कुछ फरार बदमाशों के नाम सामने आए है, जिनके खिलाफ कार्रवाई चल रही है। घटना का शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें