सहारनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में एक युवक को युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में लोगों द्वारा पकड़े जाने के बाद लोगों ने उसकी धुनाई कर दी। जबकि युवती ने एक अन्य युवक पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में देर रात कुछ युवकों ने एक मकान में युवती के साथ युवक का आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। आरोप है कि उन्होंने युवक की जमकर धुनाई कर दी। लोग उसकी पिटाई करते हुए कोतवाली लेकर पहुंचे, जबकि युवती ने एक अन्य युवक पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। इस मामले को लेकर देर रात तक कोतवाली में भीड़ लगी रही। बाद में पुलिस ने दोनों युवकों का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया।