फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए कोतवाली में धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी न किए जाने के विरोध में लोगों ने मंडी कोतवाली में धरना दिया। लोगों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

जनकपुरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला खान आलमपुर निवासी शमा की शादी थाना मंडी क्षेत्र के गोटेशाह निवासी जहांगीर से हुई थी। शमा के भाई का आरोप है कि ससुरालियों ने उसका उत्पीड़न किया था और 26 अगस्त की रात पति जहांगीर, सास शकूरन, देवरानी नरगिस ने मिलकर शमा पर मिट्टी तेल डाल उसे जला डाला था। अस्पताल में उपचार के दौरान शमा की मौत हो गई। 1 सितंबर को आरोपी ससुरालियों के खिलाफ हत्या और उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया गया। लेकिन पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया।
बुधवार को मृतका शमा के परिजनों ने आरोपी ससुरालियों पर धमकाने और फैसला करने को दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए मंडी कोतवाली परिसर में धरना दे दिया। दर्जनों महिलाएं कोतवाली परिसर में धरने पर बैठ गईं और आरोपी ससुरालियों को गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने पुलिस पर आरोपियों को गिरफ्तार न करने का आरोप लगाया। बाद में कोतवाली प्रभारी द्वारा शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिए जाने पर धरना समाप्त कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने बताया कि विवाहिता की हत्या और उत्पीड़न का मामला उसके ससुरालियों पर दर्ज है जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें