लूट का फरार आरोपी पांच हजार का ईनामी महताब गिरफ्तार
सहारनपुर। बिहारीगढ़ पुलिस ने लूट के मामले में फरार चल रहे पांच हजार के ईनामी महताब को सैतपुरा नदी के पुल के पास सुंदरपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस ने तमंचा एवं मोबाइल बरामद किया है।
बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सम्मतपुर के जंगल में 21 जून को तीन बदमाशों ने हथियारों से आतंकित कर एक व्यक्ति से नगदी एवं बाइक की लूट की थी। आरोपी तभी से फरार चल रहे थे। पुलिस ने आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। देहात पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सैतपुरा नदी पुल के पास सुंदरपुर मोड़ से एक आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम महताब निवासी पठानपुरा, बेहट बताया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, कारतूस एवं लूटा गया मोबाइल बरामद किया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी महताब ने बताया कि उसने ग्राम पठानपुरा के पुरमान और पठलोकर निवासी सलीम के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। उसने बताया कि लूट की घटना के बाद वह अपनी रिश्तेदारी में चला गया था। जबकि बाइक उसके दोनों साथी लेकर चले गए।