फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को देख गोवंश से भरा ट्रक छोड़ भागे तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। पुलिस ने हरियाणा से तस्करी कर लाए जा रहे गोवंश से भरे ट्रक को पकड़ा है। चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। ट्रक से 11 गोवंश बरामद हुए हैं। सभी गोवंश पुलिस ने गोशाला भिजवा दिए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि हरियाणा की तरफ से शाहजहांपुर-चिलकाना रोड पर एक गोवंश से भरा ट्रक चिलकाना की तरफ आ रहा है। सूचना पर चौकी प्रभारी टोडरपुर संदीप कुमार ने अपनी टीम के साथ चिलकाना-शाहजहांपुर रोड पर चेकिंग शुरू कर दी। कुछ समय बाद नल्हेड़ा तिराहे पर सामने से आते हुए एक 10 टायरा ट्रक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। चालक ने तेज गति करते हुए ट्रक को भगा लिया। पुलिस से अपने को घिरा हुआ देखकर चालक अपने दो अन्य साथियों के साथ ट्रक को सड़क किनारे छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया तथा तलाशी लेने पर ट्रक से नौ गाय तथा दो बैल बरामद किए। थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 10 टायरा ट्रक के नंबर से मालिक का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी। अभी चालक सहित दो अन्य के विरुद्ध अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ट्रक से बरामद गाय तथा बैलों को गोशाला भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें