फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार हुए दो बदमाशों का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सरसावा में डाक्टर दिनेश राय के क्लीनिक में घुसकर लूटपाट करने के बाद फरार हुए दो बदमाशों का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। मौके से पकड़े गए आरोपी से भी पुलिस खूब पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन

दो दिन पहले सरसावा में डाक्टर दिनेश राय के क्लीनिक पर तीन बदमाश पहुंचे थे। तमंचे से आतंकित करके बदमाशों ने नकदी लूट ली थी, जिसके बाद डाक्टर दिनेश राय और एक अन्य मरीज ने बदमाशों को ललकारा, तो बदमाश भाग निकले थे। इस दौरान डाक्टर दिनेश राय डंडा लेकर शोर मचाते हुए भागे, तो भीड़ इकट्ठा हो गई थी। भीड़ ने एक आरोपी को पकड़ लिया था, जबकि दो बदमाश फरार हो गए थे। आरोपी के पास से एक बाइक भी बरामद हुई थी। इसके बाद फरार हुए बदमाशों का पता लगाने के लिए सरसावा पुलिस प्रयास करने में जुटी, लेकिन तीसरा दिन बीतने के बावजूद फरार हुए बदमाशों का पुलिस को पता नहीं चल सका है। डाक्टर दिनेश राय ने बताया कि उनके पास लाइसेंसी असलहा नहीं है, लेकिन वारदात वाले दिन यह चर्चा फैल गई कि डाक्टर ने लाइसेंसी पिस्टल से बदमाशों को ललकारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें