फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश बदमाशों ने की ढाबे पर लूट की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)। बुधवार की रात नागल-देवबंद स्टेट हाईवे पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक ढाबे पर फायरिंग करते हुए लूट का प्रयास किया, लेकिन वक्त रहते पुलिस व ग्रामीणों के आ जाने पर बदमाश जंगल के रास्ते से फरार हो गए।
विज्ञापन

नागल थाना क्षेत्र के गांव साधारणसिर निवासी रामबीर राणा का गांव के पास ही स्टेट हाईवे पर ढाबा है। बुधवार की रात करीब 11 बजे ढाबे पर उसका बेटा मुकुल, भतीजा अमित राणा व नौकर थे। तभी तीन नकाबपोश बदमाश हथियार लहराते हुए ढाबे पर आए व वहां मौजूद लोगों को गन प्वाइंट पर लेना चाहा। इसी दौरान लघुशंका को गये अमित राणा को ढाबे पर बदमाश आने की भनक लग गई और उसने गांव में अपने चाचा रामबीर व पुलिस को मामले की सूचना दे दी। थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने लाइसेंसी हथियारों से फायरिंग करते हुए ढाबे की ओर दौड़े। पुलिस भी ढाबे पर पहुंच गई। बदमाश अपने को घिरता देख फायरिंग करते हुए जंगल के रास्ते से फरार हो गए। पुलिस व ग्रामीणों ने बदमाशों की तलाश में घंटों जंगल में कांबिंग की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। उधर, थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार राय ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। घटना की कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें