फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताले तोड़कर मकान से नगदी और जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ताले तोड़कर मकान से नगदी और जेवर चोरी
विज्ञापन

नानौता। बुधवार रात मकान के ताले तोड़कर चोरों ने 10 हजार की नगदी और जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित मकान मालिक ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला अफगानान स्थित महाराणा प्रताप कालोनी निवासी ब्रजपाल पुत्र गुलाब सिंह बुधवार रात अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ था। घर पर केवल बुजुर्ग माता-पिता थे। बताया जाता है कि रात में चोरों ने उनके मकान में घुसकर एक कमरे के ताले तोड़ते हुए कमरे में रखी अलमारी व संदूक के ताले तोड़े और वहां से सोने की अंगूठी, चांदी की पाजेब, बिछवे व अन्य जेवरात सहित करीब 10 हजार की कदी चोरी कर ले गए। आवाज होने पर उठे माता-पिता द्वारा शोर मचाएं जाने पर चोर फरार हो गए। सुबह पहुंचे परिवार के मुखिया ब्रजपाल सिंह द्वारा थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें