फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जखवाला में प्राचीन माता के मंदिर से जेवरात व हजारों की नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवी मां के चांदी के आभूषण और दानपेटी से नगदी चोरी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। चोरों ने जखवाला गांव के प्राचीन माता के मंदिर में सेंधमारी कर वहां से चांदी के छत्र व हजारों रुपये की नगदी चोरी कर ली। चोरी करके भाग रहे चोरों को कुछ लोगों ने देखकर शोर मचा दिया। जिसके चलते वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने चोरों को पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन वह फरार होने में कामयाब रहे। इस दौरान एक चोर को पहचान लिए जाने का दावा करते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

जखवाला गांव में स्थित प्राचीन माता के मंदिर में सोमवार की रात चोर ताले तोड़कर भीतर घुस गए। चोरों ने माता का साढ़े सात सौ ग्राम का बड़ा छत्र, 500 ग्राम का छोटा छत्र, 400 ग्राम का चांदी का मुकुट, गले में पड़े 1100 व 5100 रुपये की माला के साथ ही दान पेटी से करीब पांच हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। सवेरे करीब चार बजे जब वह चोरी करके मंदिर से बाहर निकले तो इस दौरान सड़क पर टहलने आए कुछ ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई। उन्होंने शोर मचाते हुए उनका पीछा किया। इस दौरान शोर सुनकर अन्य ग्रामीण भी आ गए और चोरों की घेराबंदी की। चोर फरार होने में कामयाब रहे। ग्रामीणों के मुताबिक उन्होंने भागते समय एक चोर की पहचान की है, जो अंबहेटा शेखां गांव निवासी बताया गया है। इस मामले में मंदिर कमेटी की ओर से दी गई तहरीर में उक्त चोर को नामजद भी किया गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। वहीं, चोरी की घटना को लेकर श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने रोष प्रकट करते हुए पुुलिस प्रशासन से शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें