फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओजपुरा में ट्यूशन पढ़ने गई छात्रा से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ट्यूशन पढ़ने गई छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। छात्रा के साथ 20 अक्तूबर को छेड़छाड़ की गई थी।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गत 20 अक्तूबर को उसकी बहन जब ट्यूशन पढ़ने जा रही थी, तो मोहल्ले के ही दो युवकों ने उससे छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट कर कपड़े फाड़ने की कोशिश की। छात्रा की मां एवं भाई मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में छात्रा के भाई ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लूट के आरोपी दो बाइकर्स गिरफ्तार
सहारनपुर। राह चलते लोगों से मोबाइल फोन छीनने की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को कोतवाली नगर पुलिस ने मंगलवार सुबह बत्रा चौक से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी सगे भाई हैं। पुलिस के मुताबिक गत 25 सितंबर 2018 को ज्वाला नगर में घर के बाहर टहल रहे मनमोहन कृष्ण से दो लुटेरे मोबाइल फोन झपट ले गए थे। राधा विहार निवासी अभिषेक बत्रा के हाथ से भी मोबाइल फोन झपट लिया था। पुलिस के मुताबिक दोनों वारदातों में सलमान और उसका भाई उस्मान निवासी रहमानी चौक गली नंबर सात थाना कोतवाली मंडी शामिल थे। दोनों के पास से लूटे गए मोबाइल फोन और दो चाकू बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सट्टेबाजी के आरोप में सात गिरफ्तार
सहारनपुर। मंडी कोतवाली पुलिस ने पीर वाली गली में एक मकान में छापा मारकर सट्टेबाजी के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। मंडी कोतवाली पुलिस ने सट्टेबाजी की सूचना पर मंडी समिति रोड पीर वाली गली में शहजाद के मकान में छापामारी की। पुलिस ने मौके से मंसूर कॉलोनी निवासी फैजल, मेहंदी सराय निवासी शाहजेब, खाता खेड़ी के सादिक, अली की चुंगी निवासी शमशाद, इंदिरा चौक निवासी कामिल, एकता कॉलोनी के जावेद एवं चांद कॉलोनी निवासी अकरम को पकड़ा। आरोपियों के पास से 13,750 रुपये की नगदी, 6 मोबाइल और अन्य सामग्री बरामद की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें