जंगीगंज। कोईरौना थानाक्षेत्र के नेवाजीपुर गांव के पास मंगलवार की शाम उस समय खलबली मच गई, जब एक युवक छात्रा को जबरिया रोककर उससे नंबर मांगने लगा। नंबर न देने से नाराज युवक उसकी पिटाई करने लगा। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने किसी तरह उसे बचाया। यूपी 100 पुलिस जब तक पहुंचती आरोपी युवक फरार हो गया। बताया जाता है कि छात्रा जंगीगंज से सिलाई- कढ़ाई सीख कर पैदल घर जा रही थी। नेवाजीपुर के पास अचानक पहुंचा युवक छात्रा को रोककर उससे मोबाइल नंबर मांगने लगा। पुलिस ने छात्रा का बयान लिया। वहीं दूसरी ओर छात्रा के परिवार वालों ने आरोपी युवक के घर पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया।