फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी में पथराव से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नियाजू पुरा के निकट कांशीराम कालोनी में पथराव को लेकर हड़कंप मच गया। कई महिलाओं को भी पत्थर लगे। लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस के सामने भी पथराव हुआ। लेकिन पथराव करने वालों का पता नहीं लग सका।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के न्याजूपुरा क्षेत्र में कुछ दिन से घरों में पत्थर फेंके जाने की घटनाएं हो रहीं हैं। शुक्रवार की रात को कुछ घरों में पत्थर फेंके गए। जिससे मोहल्ले की दो महिलाएं घायल हो गईं। कई अन्य लोगों को भी पत्थर लगे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। इसी दौरान पुलिस के सामने भी पत्थर आकर गिरे। पुलिस ने हर जगह जाकर तलाश किया। लेकिन किसी का कुछ पता नहीं चल सका। पुलिसकर्मी भी हैरत में रह गए कि आखिर पत्थर कहां से आ रहे हैं। यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें