फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने मोबाइल शॉप और दूध डेयरी के ताले तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पिरान कलियर। क्षेत्र के हद्दीपुर गांव के बस अड्डे पर चोरों ने मोबाइल शॉप और दूध की डेयरी का ताला तोड़कर लाखों के मोबाइल और दूध डेयरी से इनवर्टर और बैटरी पर हाथ साफ किया है। सूचना के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। हद्दीपुर गांव के बस अड्डे पर मानूबास निवासी फैजान की मोबाइल की दुकान है। उसी के नजदीक इब्राहिमपुर मसाई निवासी अशोक पाल की दूध की डेयरी है। शनिवार को किसी राहगीर ने मोबाइल दुकान के दुकानदार को फोन कर उसकी दुकान के ताले टूटने की सूचना दी। सूचना के बाद दुकान स्वामी फैजान तुरंत मौके पर पहुंचा और बताया कि करीब एक लाख के मोबाइल और तीन हजार की नकदी पर चोरों ने हाथ साफ किया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने फिंगर प्रिंट लिए। डॉग स्क्वायड से भी आसपास जांच कराई गई।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर चोरों ने दूध की डेयरी के ताले तोड़कर इनवर्टर बैटरी और नकदी पर हाथ कर दिया। दुकान स्वामी अशोक ने बताया कि चोरों ने दुकान के अंदर काउंटर का शीशा भी तोड़ डाला। इस दौरान चोरों के हाथ में चोट भी लग गई थी। दुकान के अंदर खून के धब्बे गिरे थे।
थाना प्रभारी देवराज शर्मा और इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठी मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे, और घटनास्थल का मुआयना किया। थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें