फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीटा को एमएलसी साहब सिंह सैनी की पत्नी दर्शा कर दस्तावेज बनाने वालों पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एमएलसी एवं प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी की पत्नी सुमित्रा सैनी ने साहब सिंह सैनी पर बिना तलाक दिए दूसरी शादी किए जाने का आरोप लगाने एवं फैमिली कोर्ट में रीटा से किसी प्रकार का संबंध न होने का शपथ पत्र दिए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने रीटा सैनी के नाम से पासपोर्ट, वोटर लिस्ट, राशन कार्ड बनवाए जाने एवं अपनी पत्नी दर्शाए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने रीटा को साहब सिंह सैनी की पत्नी दर्शाकर दस्तावेज तैयार करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुमित्रा देवी एसएसपी कार्यालय पहुंचीं और उन्होंने एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने एमएलसी साहब सिंह सैनी और रीटा पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि साहब सिंह सैनी ने उसे बिना तलाक दिए ही रीटा को अपनी पत्नी दर्शाकर दस्तावेज तैयार करा लिए हैं। जबकि वह ही साहब सिंह सैनी की विवाहिता हैं। साहब सिंह सैनी से उनका फैमिली कोर्ट में तलाक का मुकदमा चल रहा है। जबकि साहब सिंह सैनी ने शपथ-पत्र देकर रीटा से किसी प्रकार का संबंध होने से इंकार किया है। उन्होंने सभी दस्तावेज एसएसपी को सौंप दिए। उन्होंने मांग की है कि दोनों पर कार्रवाई की जाए साथ ही जो लोग रीटा को साहब सिंह सैनी की पत्नी दर्शाकर दस्तावेज तैयार कर रहे हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें