रणखंडी में दो पक्षों में संघर्ष, 6 लोगों पर मामला दर्ज
देवबंद (सहारनपुर)। रणखंडी में दो पक्षों में कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। इसमें कई लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
रणखंडी निवासी अमरीश कुमार ने पुलिस को बताया कि गांव के ही यशपाल पक्ष उनके परिवार से रंजिश रखता है। आरोप है कि इसी रंजिश में शनिवार की रात्रि उक्त लोगों ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट होने लगी। आरोप है कि यशपाल, निरंजन, मुकेश, शिवकुमार, भोला आदि ने लाठी डंडे से लैस होकर उसके घर में घुस भाई के ऊपर जान लेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव में आए उसके साथ भी मारपीट की गई। उसके शोर मचाने पर एकत्रित ग्रामीणों को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाल पंकज त्यागी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस के शिकंजे में होंगे।