फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंवारका में दो पक्षों में संघर्ष, एक दर्जन से अधिक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। देहात कोतवाली के ग्राम पुंवारका में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। दोनों ओर से लाठी, डंडे एवं धारदार हथियार चले। जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ग्राम पुंवारका में शुक्रवार की शाम को मेनपाल ने अपना नल ठीक कराने के लिए गांव के ही लाल सिंह को बुलाया था। बताया जाता है कि मेनपाल ने पहले भी लालसिंह से अपना नल ठीक कराया था। दोबारा ठीक कराए जाने के चलते मजदूरी को लेकर दोनों में विवाद हो गया। जिस कारण लालसिंह ने नल ठीक करने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में मारपीट शुरू हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों की ओर से दर्जनों लोग लाठी, डंडे एवं धारदार हथियार लेकर आमने सामने आ गए। दोनों एक दूसरे से भिड़ गए और जमकर संघर्ष हुआ। जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराकर घायलों को जिला अस्पताल में भिजवाया। दोनों पक्ष दलित और राजपूत बिरादरी के होने के चलते मामला संवेदनशील हो गया। गांव में सभी थाने की पुलिस पहुंच गई एवं पीएसी तैनात कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है।
इस संघर्ष में दोनों पक्षों के टिंकू, सुधीर, अरुण, अनारकली, सचिन अंकित, विक्की, अरविंद, नानसिंह, रामप्यारी समेत अनेक लोग शामिल हैं। सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधि शायान मसूद, हाजी मोहम्मद तौसीफ भी अस्पताल में घायलों का हाल जानने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि मजदूरी के विवाद में झगड़ा हुआ है। कोई गंभीर रूप से घायल नहीं है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें