फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे के लेन देन में दो पक्षों के बीच मारपीट, महिला समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। जहीरपुर गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जहीरपुर गांव निवासी अब्दुल रहमान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव का मोहतसिम उसके ट्रक पर ड्राइवर है। बृहस्पतिवार को वह अपने भाई के साथ मोहतसिम के पास गया और उसने ट्रक के कागज, चाबी व 82 हजार रुपये मांगे। जिसको लेकर मोहतसिम गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर उसने दोनों भाईयों को मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं, मोहतसिम का आरोप है कि दोनों भाई अपने कई साथियों के साथ उसके घर पहुंचे और देखते ही गाली गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने हाथों में लिए लाठी डंडों और बलकटी से उस पर हमला बोल दिया। जिसमें वह बाल बाल बचा। इसी दौरान शोर की आवाज सुनकर कमरे से बाहर आए पिता शमीम और मां शकीला पर भी उक्त लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें दोनों घायल हो गए। बाद में जानकारी देने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
महिला समेत दो के साथ मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
फोटो संख्या 5सी
देवबंद। दारुल उलूम वक्फ पर एक व्यक्ति ने गाली गलौज का विरोध करने पर महिला समेत दो लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

दारुल उलूम वक्फ निवासी रईसा बेगम ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह घर के दरवाजे पर खड़ी थी कि वहां पहुंचा पडोस का कोसेन अकारण उसके साथ गाली गलौज करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो उसने मारपीट शुरु कर दी। जिसमें वह घायल हो गई। इस दौरान शोर की आवाज सुनकर बीच बचाव को पहुंचे पड़ोसी कालू को भी उसने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने रईसा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सलीम हत्याकांड: गवाहों को मिल रही जान से मारने की धमकी
देवबंद। करीब दो वर्ष पूर्व बेरुन कोटला में हुए सलीम हत्याकांड के गवाहों ने परैवी करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला किला निवासी महबूब उर्फ कालू ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि दो वर्ष पूर्व बकरीद के दिन मोहल्ला बेरुन कोटला निवासी असगर, रफी, वसीम और फैसल ने जीजा सलीम की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसमें रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने चारों लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुकदमे में उस समेत मोहल्ला का रिजवान गवाह हैं। आरोप है कि तीन दिन पूर्व गुज्जरवाड़ा निवासी वसीम ने अपने दो अन्य साथियों के साथ दोनों लोगों को पैरवी करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महबूब की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें