फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी की फिराक में लगे तस्करों को ग्रामीणों ने दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गोकशी की फिराक में लगे तस्करों को ग्रामीणों ने दौड़ाया
विज्ञापन

साढ़ौली कदीम(सहारनपुर)। यमुना नदी के तटवर्ती गांव जोधेबांस के जंगल में एक गन्ने के खेत में गोकशी करने की फिराक में लगे गोमांस तस्करों को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। सूचना दिए जाने पर 100 नंबर डायल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके से दो जिंदा गोवंश मिले, जिन्हें ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में देे दिया गया।
विज्ञापन

थाना चिलकाना के जोधेबांस गांव के लोगों ने मंगलवार की रात आठ बजे कुछ गोमांस तस्करों को एक गाय व बछड़े को गन्ने के खेत में लेकर जाते हुए देख लिया। उनके हाथ में रस्से और गोकशी करने के उपकरण भी थे। इसकी सूचना गांव में दी गई, जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। 100 नंबर डायल पर सूचना दी गई। अपने घिरता देख तस्कर दोनों गोवंश को मौके पर ही छोड़कर भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। सूचना पर पहुंची 100 डायल पुलिस को दोनों गोवंश जिंदा हालत में मिले। उन्हें ग्राम प्रधान सुशील काम्बोज की सुपुर्दगी में दे दिया गया। ग्रामीण रजत काम्बोज, अंकुश कुमार, मुकुल, अंकित, सोनू, जोनी, अमित, मिंटू, ललित, अशोक, अजय कुमार आदि का कहना है, कि आए दिन गोमांस तस्कर उनके खेतों में रात के समय गोकशी कर रहे हैं। मौके पर उन्हें सुबह के समय अवशेष मिलते हैं। उन्होंने पुलिस से गोकशी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें