फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गंगोह थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपनी पहचान की एक महिला पर शादियों में खाना बनाने का काम दिलाने के बहाने दो लोगों से सामूहिक दुष्कर्म कराने का आरोप लगाया है। मामला एक महीना पुराना है, जिसमें न्यायालय के आदेश पर अब रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि उसकी पहचान की एक महिला ने उसे शादी समारोह में खाना बनवाने के नाम पर एक दिन में ही 700-800 रुपये कमाने की बात कही। जिस पर वह तैयार हो गई। गत 12 मार्च को महिला ने छुटमलपुर में जाकर खाना बनाने की बात कही। वह आरोपी महिला के साथ बस में बैठकर सुबह नौ बजे छुटमलपुर पहुंची। जहां बस स्टैंड पर दो व्यक्ति मिले। जिसमें उस महिला का पति भी शामिल था। उन्होंने उसे बताया कि यहां का आर्डर कैंसिल हो गया है, देहरादून का आर्डर मिला है। वहां चलना है। वह उनके साथ कार में बैठ गई। चारों लोग देहरादून की ओर चल दिए। रास्ते में आरोपियों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिससे वह बेसुध हो गई। इसके बाद अनजान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। इस मामले में थाना में शिकायत भी की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस मामले में महिला ने कोर्ट के माध्यम से फतेहपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। फतेहपुर थाना प्रभारी का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें