सहारनपुर। नगर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी महिला ने मोहल्ले के ही चार लोगों पर उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा एक महिला समेत चार अन्य लोगों पर सहयोग करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
महिला का आरोप है कि 22 मार्च की रात को चार आरोपी उसकी बेटी को किसी समय घर से बहला फुसला कर अपने साथ ले गए। जिसकी मदद चार अन्य लोगों ने की। इसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी, लेकिन आरोपियों को पुलिस पकड़ नहीं रही है। आरोपी उसे धमकी देकर मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं। यही नहीं उसके बेटे एवं कुछ अन्य लोगों पर झूठा मामला दर्ज करा दिया है तथा धमकी दे रहे हैं कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप वापस नहीं लिए तो सभी लोगों को जेल भिजवा देंगे। आरोप है कि आरोपियों में दो लोग खुद को कोतवाली का एसपीओ बताते हैं और वसूली करते हैं। इस मामले में महिला ने एसएसपी को शिकायतपत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।