फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगदी सहित लाखों के सोने चांदी के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगदी सहित लाखों के सोने चांदी के जेवर चोरी
विज्ञापन

बड़गांव (सहारनपुर)। चोरों ने चंदपुर गांव के दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देकर लाखों रुपये के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। रात एक बजे परिजनों को घटना का पता चला। इसके बाद चोरों की तलाश भी की गई लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन

बड़गांव थाने के गांव चंदपुर निवासी सुखपाल पुत्र धीर सिंह अपने परिवार के साथ घर के आंगन में सोया हुआ था। बृहस्पतिवार की रात में लगभग एक बजे वह लघु शंका को उठा तो घर का दरवाजा खुला हुआ देख कर बंद करने गया। उसने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। अंदर जाकर देखा तो घर से 35 हजार रुपये की नगदी और चांदी की पाजेब गायब थी। इसी गांव के श्रवण पुत्र सतपाल भी घर के आंगन में सोया हुआ था। रात को तीन बजे उठकर देखा कि उसके मकान का दरवाजा खुला पड़ा है। अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर उसकी सेफ में रखी सोने की तीन अंगूठी, सोने की झुमकी, चांदी की पाजेब और घर में रखे 50 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गये थे। दोनों ही घरों में चोर छत के रास्ते से घर में घुसे ओर चोरी को अंजाम देकर फरार हो हो गए। ग्रामीणों ने जाग होने के बाद आस पास चोरों को तलाश भी किया लेकिन उनका पता नहीं चल सका। सूचना पर शुक्रवार की सुबह पुलिस भी मौके पर पहुंची और पीड़ितों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें