फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की साइड लगने पर विवाद में युवक पर हमला, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। गांव ऊदपुर निवासी रोबिन बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे कार से बिडौली से घर लौट रहे थे। गांव के निकट सामने से बाइक पर आ रहे युवक को उनकी कार की साइड लग गई। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। उस समय कुछ लोगों ने मामला शांत करा दिया और दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए। आरोप है कि कुछ समय बाद बाइक सवार युवक अपने एक अन्य साथी के साथ रोबिन के घर में घुस गया और उसके साथ मारपीट करते हुए सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमला होता देख रोबिन की मां ने शोर मचा दिया। शोर होने पर आरोपी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। रोबिन के पिता ओमकार सिंह ने पुलिस में एक को नामजद करते हुए दो आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने नामजद आरोपी को हिरासत में ले लिया है। चौकी प्रभारी बीनू सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में पिछले कुछ समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। रात में दोनों पक्षों में कहासुनी व मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान रोबिन को चोट आई है। घटना की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें