फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदुरई ट्रेन डकैती का खुलासा नहीं कर सकी जीआरपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मदुरई से देहरादून जा रही सुपरफास्ट ट्रेन में हुई डकैती की वारदात का जीआरपी खुलासा नहीं कर सकी। जीआरपी ने सहारनपुर के गांवों से लेकर दिल्ली तक की खाक छानी। अब तक 50 से अधिक लोगों से पूछताछ भी की, अधिकारी खुलासे के नजदीक होने का दावा करते रहे। लेकिन दो सप्ताह बाद भी खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

मदुरई से देहरादून जा रही सुपरफास्ट ट्रेन में गत 15 मार्च की रात बदमाशों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को हिंडन केबिन के निकट लगभग 50 मिनट तक रोके रखा था। बदमाशों ने ट्रेन में लगभग 20 यात्रियों को धारदार हथियारों से आतंकित कर नकदी, आभूषण लूट लिए थे। वारदात को दो सप्ताह होने को आए, लेकिन पुलिस बदमाशों तक नहीं पहुंच सकी। जीआरपी ने सहारनपुर के गांवों से लेकर दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड तक की खाक छानी। 50 से अधिक लोगों से अब तक पूछताछ की।
जीआरपी अधिकारियों ने वारदात के दो दिन बाद ही दावा किया था कि जीआरपी को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, जल्दी ही खुलासा कर दिया जाएगा। यह भी दावा किया गया था कि सर्विलांस द्वारा कुछ ऐसे मोबाइल फोन नंबर चिह्नित किए गए हैं तो उस रात सहारनपुर रेलवे स्टेशन से लेकर हिंडन केबिन तक सक्रिय रहे। वारदात के काफी देर बाद तक उन फोन नंबरों की लोकेशन वहीं आसपास ही आती रही। इस मामले में जीआरपी ने पास के ही गांव के पांच युवकों को हिरासत में लेकर कई दिनों तक पूछताछ की, लेकिन उनसे भी पुलिस कुछ हासिल नहीं कर सकी। अभी भी जीआरपी अधिकारी दावा कर रहे हैं कि पुलिस के पास बदमाशों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग हैं। फिर भी पुलिस उन तक नहीं पहुंच पा रही है। सहारनपुर जीआरपी प्रभारी राशिद अली का कहना है कि जीआरपी अपनी ओर से पूरा प्रयास कर रही है। लगातार दबिशें दी जा रहीं हैं। उम्मीद है कि आरोपियों को शीघ्र ही पकड़ कर वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें