फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों रुपये के बिजली के तार चोरी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
27 खंभों के बिजली के तार चोरी करने वाला दबोचा
विज्ञापन

सहारनपुर। ग्राम सलेमपुर भूकड़ी तथा पीकी के बीच डाली जा रही बिजली की नई लाइन के लिए 27 खंभों के बिजली के तार चोरी करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग आठ क्विंटल लोहे एवं एल्युमीनियम का तार बरामद किया है। जबकि एक आरोपी फरार होने में कामयाब रहा।
देहात कोतवाली के ग्राम सलेमपुर भूकड़ी और पीकी के बरीच बिजली की नई लाइन डालने का काम चल रहा है। 19 अक्तूबर की रात को मौके से 27 खंभों के बिजली के लोहे एवं एल्युमीनियम के तार चोरी हो गए थे। 20 अक्तूबर को इस मामले में बिजली की लाइन डालने का कार्य करा रहे ठेकेदार ग्राम बड़गांव निवासी शहादत ने देहात कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

शनिवार शाम पुलिस को दानिश कालोनी स्थित एक मकान में चोरी का तार होने की सूचना मिली। सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस ने दानिश कालोनी में छापा मारा। पुलिस ने मौके से आरोपी सलीम निवासी ग्राम मुजफ्फराबाद को पकड़ लिया। जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने मकान से बिजली के तार भी बरामद किए। बरामद किए गए तार में 5.70 क्विंटल लोहे के एवं 2.20 क्विंटल एल्युमीनियम का तार है। कोतवाली प्रभारी पवन चौधरी ने बताया कि आरोपी दानिश कालोनी में मकान लेकर रह रहा था।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया गया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बिजली के तार की चोरी करते हैं तथा तार के अंदर से लोहे एवं एल्युमीनियम को निकालकर बेच देते है। पुलिस आरोपी के साथियों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें