फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर में चोरी, लोगों ने पुलिस को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
राम मंदिर में चोरी, लोगों ने पुलिस को घेरा
विज्ञापन

सहारनपुर। चोरों ने मोहल्ला लेबर कॉलोनी में स्थित राम मंदिर का मंगलवार रात में ताला तोड़कर दानपात्र में रखी नगदी एवं अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह मंदिर की सफाई करने के लिए लोगों के पहुंचने पर चोरी का पता चला। मौके पर पहुंची पुलिस का लोगों ने घेराव कर जमकर हंगामा किया।
कुतुबशेर थाना क्षेत्र की मोहल्ला लेबर कॉलोनी स्थित राम मंदिर के पुजारी दीपक कौशिक ने बताया कि मंगलवार की रात को वह मंदिर का ताला बंद कर घर चले गए। रात में चोरों ने किसी समय मंदिर का ताला तोड़ दिया और मंदिर में रखे दानपात्र का भी ताला तोड़कर उसमें रखी लगभग ढाई तीन हजार रुपये, म्यूजिक सिस्टम एवं अन्य सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को तड़के मंदिर में सफाई करने के लिए मोहल्ले की ही गीता पहुंची तो मंदिर के गेट पर ताला नहीं मिला। उसने गेट खोलकर मंदिर में जाकर देखा तो मंदिर का सामान बिखरा हुआ पड़ा हुआ था। उसने तुरंत इसकी सूचना पुजारी और मंदिर संचालक कमेटी के पदाधिकारी राजकुमार त्यागी को दी। कुछ ही देर में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिस पर लोगों ने पुलिस को घेर लिया और क्षेत्र में पुलिस गश्त न किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि धार्मिक स्थल की सुरक्षा के प्रति पुलिस लापरवाही बरत रही है। उन्होंने पुलिस से एक सप्ताह में घटना का खुलासा करने की मांग की। राजकुमार त्यागी ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में घटना का खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें